प्रौद्योगिकी का जनक बन रहा देश, अश्विनी वैष्णव बोले- आठ साल में भारत ने तय की विकास यात्रा

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत बड़ी तेजी से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास कर रहा है। आज स्थिति ये है कि भारत प्रौद्योगिकी उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी जनक बनता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत उपभोक्तावाद वाली सोच से ऊपर उठकर विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारे देश में स्टार्टअप के रूप में इसकी वास्तविक परिपक्वता देखी जा सकती है।
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में स्टार्टअप्स को लेकर एक नेशनल कनक्लेव का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम ने वास्तविक विकास यात्रा की है। इस यात्रा के दौरान भारत प्रौद्योगिकी उपभोक्ता के विचार से ऊपर उठा है। आज भारत प्रौद्योगिकी उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी जनक बन रहा है।
उन्होंने कहा कि जापान, जर्मनी और फ्रांस आदि देशों में दुनिया के सबसे बेहतरीन ट्रेनें थीं। भारत में उस तरह के ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में भी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। पीएम मोदी ने अपने देश के इंजीनियरों, विशेषज्ञों से कहा कि वे विश्व स्तर की ट्रेन का निर्माण भारत में करें। जिसके बाद भारत में वंदेभारत जैसी ट्रेन का निर्माण हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रोद्योगिकी के क्षेत्र के विकास के लिए जोर देते हुए कहा कि आज भारत पहले से ज्यादा मंजबूत और आत्म निर्भर बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *