-टूर्नामेंट में बुमराह समेत इन खिलाड़ियों को चुने जाने की संभावना
नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद सीधी एशिया कप में उतरने वाली है. जो 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की वजह से टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. ये एशियाई टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई के अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी, उसके बाद 14 सितंबर को उनका मैच पाकिस्तान से है और फिर 19 को वो अपना आखिरी ग्रूप मैच ओमान से खेलेंगे.
इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने सबसे बड़ा चैलेंज टीम स्क्वाड का सिलेक्शन है, जिसका ऐलान इसी महीने के आखिरी में किया जा सकता है.
इस स्क्वाड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हो सकते है. इसके अलावा, टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान बनने की रेस में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल सबसे आगे है.
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था. वो सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. इसके अलावा उन्होंने पिछले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी के साथ साथ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. वहीं दूसरी ओर पिछली टी20 सीरीज के उपकप्तान अक्षर पटेल ने भी टी20 मैचों में अच्छा करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से एशिया कप टी20 के लिए उप-कप्तानी का चयन भी बड़े चैलेंजेज में से एक बड़ा चैलेंज है.
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में वर्कलोड की वजह से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पांच टेस्ट में से केवल दो मैच ही खेले थे. इंजरी से बचने के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें सिर्फ बड़े बड़े मैचों में ही यूज करना चाहती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो भी इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सामने एशिया कप स्क्वाड के सिलेक्शन में चैलेंजेज तो है. लेकिन ये भी समझा जा रहा है कि चयन समिति टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी क्योंकि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या शीर्ष पांच में मजबूत खिलाड़ी हैं.
बीसीसीआई एक सूत्र ने बताया, अभिषेक शर्मा पिछली आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. संजू सैमसन ने पिछले सीजन में बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. इसलिए यह फैसला लेना मुश्किल होगा, लेकिन शुभमन गिल (हालांकि टेस्ट में) की मौजूदा फॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. चयनकर्ताओं के लिए समस्या यह है कि शीर्ष क्रम में बहुत ज्यादा अच्छे खिलाड़ी हैं.
भारत की टी20 टीम में शीर्ष क्रम इतना ज्यादा मजबूत है कि इसमें दूसरे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लाना आसान नहीं दिख रहा है. इस वजह से यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के लिए स्क्वाड में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा. यही नहीं बल्कि केएल राहुल, जो अब वनडे में विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद हैं, पर भी विचार किए जाने की संभावना कम है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं करते हैं.
संजू सैमसन का पहले विकेटकीपर के रूप में चुना जाना लगभग तय है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है. जुरेल पिछली टी20 सीरीज का हिस्सा थे, वहीं जितेश ने आरसीबी के आईपीएल शानदार प्रदर्शन किया था.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल.