अस्कोट में धूमधाम से मनाया किसान दिवस

Spread the love

पिथौरागढ़। अस्कोट में किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी गायन कर लोक संस्कृति की झलक दिखाई। महिलाओं ने कहा खेती-किसानी के दौरान मनोरंजन के लिए लोक गायन पुरानी परंपरा है, जिसे सहेजने की जरूरत है। अर्पण संस्था के सहयोग से किसान दिवस मनाया गया। तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता खीमा जेठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। जेठी ने कहा महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिलना चाहिए। इसके लिए संस्था महिलाओं को जागरूक कर रही है। इस दौरान महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी व अन्य लोकगीतों का गायन कर अपनी एकता का परिचय दिया। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस मौके पर कविता देवी, हंसा देवी, भागीरथी देवी, ज्योति, हेमलता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *