एएसपी ने किया फायर स्टेशन का अद्र्ध वार्षिक निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी द्वारा फायर स्टेशन का अद्र्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कर्मियों को उच्च कोटि का अनुशासन एवं अपनी कार्यशैली से फायर सर्विस तथा पुलिस विभाग की छवि को उच्च स्तर पर बनाए रखने व अग्निशमन एवं आपात सेवा का वर्तमान परिवेश में बढ़ते महत्व के संबंध में कर्मियों को सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, उपकरणों को भौतिक रूप से चैक करते हुये अग्निशमन अधिकारी सुरेन्द्र चंद्र को निर्देशित किया गया कि अग्निशमन वाहनों और आपदा सम्बन्धी उपकरणों को कार्यशील दशा में रखेंगे। किसी आगजनी एवं अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर बिना समय गंवाये घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करेंगे। इस अवसर पर फायर स्टेशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *