एएसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दिए निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने रिखणीखाल थाने का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस कर्मी ग्रमीणों के साथ मित्र जैसा व्यवहार रखें। जिससे ग्रामीण आसानी से पुलिस को अपनी समस्याएं बता सकें। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही दिखाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने रिखणीखाल थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों का भी अवलोकन किया। एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस ग्रामीणों के साथ मित्र जैसा व्यवहार रखें। पीड़ित को समय पर न्याय मिल सकें इसका विशेष ध्यान रखें। एएसपी ने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों स अस्लाह व कारतूस के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि पुलिस कर्मियों को हथियारों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *