नई टिहरी : शनिवार को एएसपी जेआर जोशी ने थाना कैंपटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी को थाने की ओर से गारद सलामी भी दी गई। गारद के उत्साहवर्धन के लिए एएसपी ने पारितोषिक भी प्रदान किया। जिसके बाद एएसपी जोशी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल-खाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु कल्याण पटल, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली लेकर अधिकारी-कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास कराया गया। थाना के अभिलेखों का अवलोकन कर माल मुकदमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई। सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान कर रखरखाव को चेक किया गया। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन कर समस्याएं जानी व निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कैंपटी संजय मिश्रा, उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)