गरमपानी-बेतालघाट सड़क में डामरीकरण शुरू

Spread the love

नैनीताल। गरमपानी-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर लोनिवि नैनीताल ने सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। गरमपानी से बेतालघाट के बीच धनियाकोट, सिमलखा, डोलकोट, खैरना, बेतालघाट के बीच के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले गरमपानी बेतालघाट स्टेट हाईवे में साढ़े तीन करोड़ रुपये की मदद से हट मिक्स कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें हट मिक्स होने से गरमपानी, बेतालघाट, रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में रोज आवाजाही करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों का सफर आसान होगा। यह सड़क कई सालों से बदहाल पड़ी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पांडे ने बताया कि शासन से तीन करोड़ पचास लाख रुपये स्वीति होने के बाद कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें 20 किमी मार्ग में हट मिक्स अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *