असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून। असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने गुरुवार को अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कारगी चौक के समीप स्थित निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडेंट आरएस नेगी ने अपनी फोर्स का ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय गान के बाद देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडेंट आरएस नेगी, कमांडेंट एमएस सजवाण, संगठन के जिलाध्यक्ष सुबेदार मेजर बलवंत सिंह रावत, जिला सचिव अशोक नेगी, उप समादेशक हर्षवर्धन गौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को असम राइफल्स के मुख्यालय शिलंग से महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर देहरादून का दौरा करेंगे। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों से रैली में शामिल होने की अपील की गई। ताकि उनके समक्ष पूर्व सैनिकों की मांगों को रखा जा सके। इस दौरान धर्मगुरु एचआर भट्ट, सूबेदार मेजर रमेश राम आर्य, सूबेदार मेजर जगत सिंह गड़िया, सूबेदार मेजर आनंद प्रसाद, सूबेदार चंदन सिंह थापा, सूबेदार कलम सिंह चौधरी, हवलदार पूरण सिंह रावत, हवलदार पूरण सिंह कलूड़ा, रूद्रप्रयाग से सुबेदार मेजर सलोप सिंह (सेना मेडल), सूबेदार मेजर रिटायर्ड मेहरबान सिंह कंडारी, सूबेदार मेजर यशपाल सिंह राणा, सूबेदार मेजर घनश्याम भद्री, पूर्व सैनिक उप समादेशक हर्षवर्धन गौड़, सूबेदार मेजर पीएल आर्य, हवलदार मंगत राम रतूड़ी, सुबेदार सीएल अमोला आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *