विधानसभा चुनाव : फ्रंट लाइन कर्मियों को जल्द लगे बूस्टर डोज

Spread the love

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए निर्देश
-बोले, चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन जरूरी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्य चिकित्साधिकारी को फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोरोना रोधी बूस्टर डोज जल्द से जल्द लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें, जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और अन्य लोग भी सुरक्षित रह पाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, विकास भवन पौड़ी और अन्य स्थानों में कैम्प के माध्यम से कोविड टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। जिससे एक ही स्थान में कर्मचारी आसानी से टीका लगवा सकेंगे। साथ ही उन्होंने डीओ पीआरडी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग को सूची तैयार कर 25 जनवरी 2022 से पूर्व चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पीआरडी जवानों को कोविड रोधी बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि टीकाकरण करने से कोविड का खतरा कम रहेगा। कहा कि आनगंबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को भी टीकाकरण करने के लिये प्रेरित करें। तीसरा टीका उसी व्यक्ति पर लगाएं जिसे दूसरा टीका लगे हुए नौ माह का समय बीत चुका हो। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग दूसरे टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी कैम्प के माध्यम से टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिदिन लगने वाले टीकाकरण का डाटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *