एनएसयूआई करेगा विधानसभा का घेराव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। एनएसयूआई युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर 9 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पौड़ी गौरव सागर ने कहा कि एनएसयूआई उत्तराखंड के तमाम युवाओं व छात्रों के मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रही है । सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 22 हजार पदों पर रोजगार देने के वायदा किया था लेकिन आज वह पूरा नहीं हो पाया। युवाओं और छात्रों की समस्याएं जस की तस है। ऐसे में एनएसयूआई विधानसभा का घेराव कर विरोध जताएगी। जिन मुद्दों को लेकर घेराव होगा उनमें नई शिक्षा नीति वापस लेने, शिक्षा व सरकारी उपक्रमों के निजीकरण बंद करने, विभिन्न परीक्षाओं में हो रहे घोटाले बंद करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र सीमा को कम किए जाने , 22 हजार रिक्त पदों पर रोजगार देने का वादा पूरा करने आदि शामिल किए गए है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत, प्रदेश सचिव मोहित सिंह, आशीष नेगी, नितिन बिष्ट, शुभम रावत, विमल कुमार, सचिन रावत आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *