14 से 20 जून तक चलेगा विधानसभा सत्र

Spread the love

 

14 से 20 जून तक चलेगा विधानसभा सत्र
देहरादून। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के होने वाले द्वितीय विधानसभा सत्र को लेकर उत्तराखंड शासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार अब गैरसैंण में बजट सत्र ना होकर देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बजट सत्र आहूत होगा। दरअसल, शासन की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को देहरादून में बजट सत्र आहूत किया जाएगा।
इस संबंध में प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा का द्वितीय सत्र 14 जून को आहूत होगा और यह बजट सत्र देहरादून विधानसभा भवन में 20 जून तक चलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *