हेल्थ वेलनेस सेंटर गड़ीगोठ का आंकलन किया

Spread the love

चम्पावत। नेशनल क्वालिटी एसोरेंस टीम भारत सरकार की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गड़ीगोठ का असेसमेंट किया गया। जिसमें एनएचएसआरसी दिल्ली की ओर से नामित ड प्रेम सिंह व ड जतिन भट्ट शामिल रहे। दोनों ने सेंटर में किए जा रहे सभी कार्यों को चेक किया। सभी अभिलेख चेक किए गए। सेंटर में 12 प्रकार की दी जा रही सेवाओं को भी अच्छी तरह से परखा। असेसमेंट में सेंटर उपयुक्त पाया जाता है तो सरकार द्वारा अवर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। यहां सीएचओ संजय सामंत, एएनम देवकी रावत, रीजनल कंसलटेंट रुपेश ममगई, जिला सलाहकार प्रवीण भट्ट, सीपीएचसी संगीता जोशी, योगा प्रसिक्षक चंद्रशेखर पांडेय, आशा रेखा रावत, निर्मला शर्मा, नीला चंद, शांति उप्रेती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *