सीएम के स्वागत को जिम्मेदारियां सौंपीं

Spread the love

काशीपुर। मुख्यमंत्री के 3 अक्तूबर को काशीपुर आगमन को लेकर विधायक कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों व पार्षद्गणों को सीएम के स्वागत के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शनिवार को हुई बैठक में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि 3 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे मां मनसा देवी की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद उदयराज हिंदू इंटर कलेज के प्रेक्षागृह में पंहुचकर पीएम आवास योजना के लाभाथिर्यों को आवास का अवंटन करेंगे। विधायक ने भाजपा के पदाधिकारियों और पार्षद्गणों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। यहां वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेता राम महरोत्रा, आशिष गुप्ता, ड़ गिरीश तिवारी, दीपक बाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *