आईटीआई कर्मियों को मिला वार्ता का आश्वासन

Spread the love

हल्द्वानी। आईटीआई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों का दो घंटे का कार्यबहिष्कार दसवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान छह सूत्रीय मांगे दोहराई गई। प्रांतीय अध्यक्ष आरपी जोशी के अनुसार गुरुवार को कौशल विकास एवं सेवायोजन निदेशक विजय कुमार यादव ने बताया कि संघ को वार्ता के लिए 16 अगस्त को बुलाया जाएगा। इसके लिए निदेशालय के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

जोशी ने कहा कि इस आश्वासन को देखते हुए फिलहाल निदेशक कैंप कार्यालय घेराव कार्यक्रम टाल दिया गया है। हालांकि, दो घंटे का कार्यबहिष्कार यथावत जारी रहेगा। प्रांतीय महामंत्री पंकज सनवाल ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की वकालत की। धरना प्रदर्शन में पुष्कर मेहरा, शमीम अहमद, मेजर सिंह पुंडीर, प्रेम बल्लभ पंत, क्रांति रौतेला, पीके जोशी, रोहित कुमार वर्मा, नंदी बहुगुणा, प्रकाश चंद्र चौहान, जयदीप चौहान, भावना पंत, संजय डोभाल, सुनीता कुड़ियाल, अरुण पंवार, विद्या टम्टा, शंभू प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *