जल्द पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो करेंगे आमरण अनशन

Spread the love

अल्मोड़ा। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। ब्लॉक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में संघर्ष समिति के बैनर तले आदोलन तीसरे दिन में पहुंच गया है। आदोलनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार व आसपास के गाव तौड़ा, ऐराड़ी में पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने से नाराज संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों व समिति पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। गुरुवार को गिरधर खाती तथा दीपक जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे व पहले दिन बैठे अनशनकारियों को जूस पिला अनशन तुड़वाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन व संबंधित विभाग आदोलनकारियों की सुध नहीं ले रहा। सूचना दिए जाने के बावजूद जल संस्थान व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहा। वहीं अब विभागीय अधिकारियों ने फोन रिसीव करना भी छोड़ दिया है। ग्राम प्रधान तौड़ा मंजीत भगत ने कहा कि क्रमिक अनशन में कोविड-19 का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि यही हालात रहे तो समिति के पदाधिकारी आमरण अनशन को विवश होंगे। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, ग्राम प्रधान मंजीत भगत, डूंगर सिंह, मनोज रावत, भुवन जोशी, मनोज जोशी, रमेश जोशी, कृष्णा कार्की, रवि अधिकारी आदि मौजूद रहे। अधिकारियों को बैरंग लौटाया जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर मय टीम के धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुचे। समस्या समाधान का भरोसा दिलाया पर आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी। दो टूक चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *