आठ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में एक की मौत, दूसरा चट्टानों के बीच फंसा

Spread the love

भीमताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लक में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा संभवतरू रात को किसी वक्त हुआ है। सुबह मर्निंग वक पर निकले स्थानीय लोगों ने देखा तो सूचना पटवारी मोहम्मद शकील को दी। पटवारी ने मौका मुआयना कर घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिक सूचना के अनुसार पिकअप में दो लोग सवार थे। एक की मौत हो गई है दूसरा चट्टानों के बीच फंसा है और घायल है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को सूचित किया गया है। हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
ओखलकांडा ब्लक के बडौन क्षेत्र में मयूरी बैंड पर राम में एक पिकअप संख्या ना 03 बं 1421 अनियंत्रित होकर आठ सौ मीटर नीेचे नदी में जा गिरी। सुबह मर्निंग वक पर निकले स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी हुई। उन्होंने पटवारी को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पटावरी ने बताया कि पिकअप करीब लगभग 800 मीटर नीचे गिरी है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उसमें दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। मृतक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। जहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। एसडीआरएफ को घटना के बार में सूचित किया गया है। मामले की सूचना मुक्तेश्वर थाना पुलिस को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *