भर्ती घोटाले में फरार आरोपी के घर कुर्की

Spread the love

हरिद्वार। जेई, एई और पटरवारी भर्ती घोटाले में फरार चल रहे आरोपी के सहारनपुर फतेहपुर स्थित घर पर पहुंचकर पुलिस ने कुर्की की। आरोपी के घर का हजारों रुपये का सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसारा आरोपी पिछले कई महीनों से घर नहीं आया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिन पहले पुलिस टीम ने भर्ती घोटाले में फरार चल रहे आरोपी भूषण पुत्र बृजपाल और अनिल कुमार निवासी सहारनपुर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। फरार आरोपी भूषण ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था, लेकिन अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने सरेंडर नहीं किया था। जिस पर कनखल पुलिस की टीम बुधवार को मांडूवाला फतेहपुर सहारनपुर यूपी पहुंची। जहां गांव में पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर सामान को जब्त किया। मालूम हो कि पुलिस अभी तक 45 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये की संपत्ति सील कर चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने कुर्की की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई आरोपी नहीं बचेगा। कहा कि पुलिस की टीमें सही दिशा में काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *