हाईकोर्ट अधिकारी के नाम पर ठगी का प्रयास

Spread the love

नैनीताल। हाईकोर्ट के एक उच्चाधिकारी की प्रोफाइल फोटो अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात नंबर पर हाईकोर्ट के उच्चाधिकारियों की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। उच्चाधिकारियों को जब मंगलवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है, कि अज्ञात नंबर पर हाईकोर्ट के उच्चाधिकारी का फोटो लगाकर लोगों से ठगी का प्रयास भी किया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *