घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Spread the love

काशीपुर। एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बीती 30 जून को उसका पति घर पर नहीं था। वह घर पर अकेली थी। पति के घर पर न होने का फायदा उठाकर पास में ही रहने वाला प्रेम शंकर रात्रि में करीब ढाई बजे उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने बमुश्किल उसे प्रेम शंकर के चंगुल से बचाया। इस दौरान फायदा उठाकर प्रेमशंकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *