जैव-विविधता पर ध्यान देने को सजग होने की आवश्यकता

Spread the love

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर वन विभाग की ओर से जागरुकता अभियान चलाया। जीआईसी गुरना पहुंचकर कर्मियों ने जैव विविधता को बचाने के लिए बच्चों को उपाय बताए। सोमवार को जीआईसी गुरना में जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए वनक्षेत्राधिकारी पीएस देऊपा ने कहा कि आधुनिक समय में जैव-विविधता विषय पर ध्यान देने की जरूरत है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण में विशेष बदलाव हुआ है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया जा रहा है। एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले समय में पौधों और जानवरों प्रजातियों में से 25 फीसदी विलुप्त अवस्था में है। साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए जानवरों का संरक्षण भी जरूरी है। इस दौरान वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी,बृजेश विश्वकर्मा,भावना धामी,वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी,मनोज पिलखवाल,गणेश चिराल,मनोज ज्याला,गायत्री,प्रियंका,प्रमोद मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *