अतुल बलोदी अध्यक्ष तो शिव रावत बनें सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिला अधिवेशन में सर्व सम्मति से संघ की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। नई कार्यकारिणी में अतुल बलोदी अध्यक्ष और शिव सिंह रावत सचिव बने।
पौड़ी जिला पंचायत सभागार में संघ का जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर की सभी तहसीलों से राजस्व उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में संघ ने विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी को साथ लेकर संघ की समस्याओं के हल के प्रयास किए जाएंगे। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अतुल बलोदी को अध्यक्ष, शिव सिंह रावत को सचिव, सुभाष लिंगवाल को उपाध्यक्ष, दीपक देवरानी को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार संगठन सचिव, ज्योति मंजेड़ा लेखा परीक्षक सहित राजेंद्र सिंह नेगी को संघ का संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित संघ अध्यक्ष बलोदी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर निर्वतमान संघ अध्यक्ष विनोद रावत, गौरव लिंगवाल, विजय राम पंत, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, संजय सिंह नेगी, राजपाल नेगी, सुदामा रावत, विपिन कुमार, राजेंद्र नेगी, निर्मला रावत, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *