गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर झूमे दर्शक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अजमीर-उदयपुर मेला समिति थलनदी की ओर से आयोजित सात दिवसीय गेंद मेले के अंतिम दिन लोक गायक संजय रावत, रेशमा शाह व सीमा मैंदोला की आवाज का जादू देखने को मिला। देर शाम तक दर्शक लोग गायकों के गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला महाविद्यालय बिथ्याणी के नाम रहा।
मेले के अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने किया। कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी सभ्यता का प्रीतक है। युवाओं को अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इसके उपरांत लोकगायक संजय रावत ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। लोक गायक संजय रावत ने ‘पौड़ी की बांद च..’,‘झुपली बांद..’,‘चल दगड्या कू ब्यौ मा जयोला..’ की प्रस्तुतियां दी। गायिका रेशमा शाह ने ‘भूजी जाला चूड़ा..’,‘खेल गिंदवा..’ और लोक गायिका सीमा बडोला मैंदोला ने ‘जय मां श्याम सुंदरी…’, ‘क्रीम पाउडर…’, ‘मेरा गांव मुलुक…’, ‘थलनदी बाजार…’, सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार नेगी, सचिव विजेंद्र खत्री, पूर्ण चंद्र अमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *