जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डू समथिंग सोसाइटी की ओर से होलीकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रोता सौरभ मैठाणी के लोक गीतों पर खूब झूमे।
दुर्गापुरी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवसियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी व सत्यप्रकाश थपलियाल ने किया। वक्ताओं ने लोगों को होली के महत्व के बारे में बताया। कहा कि होली हमारी संस्कृति व सभ्यता की पहचान है। इसके उपरांत लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सौरभ मैठाणी व उनकी टीम ने मैं पहाड़ों कु रैबासी, वखी मैरू गौं…. सहित विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। खेल व कोचिंग के क्षेत्र में सूरज रमोला, योग के क्षेत्र में सार्थक कंडवाल, पत्रकारिता के क्षेत्र में महताब खान चांद व विकास आर्य, राजनीतिक क्षेत्र में कुंज अग्रवाल, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में आकाश बडोला, पशुपालन के क्षेत्र में देवांश रावत, कृषि के क्षेत्र में अरबाज, चिकित्सा के क्षेत्र में डा. शशांक बलूनी व डा. शलभ अग्रवाल, शिक्षा व लोक संस्कृति के क्षेत्र में नवीन बिष्ट, आर्मी फुटबाल कोच अरूण नेगी, टेबल टेनिस कोच अंकुर तोमर के अलावा आशीष नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, आकाश कुंवर, सुरेश फुलारा, सिमरन नेगी, संध्या बौड़ाई, डा. रितु ठाकुर, नवीन बिष्ट, संदीप बिष्ट, गुरप्रीत, रिमझिम अग्रवाल, सुभाष पांडे को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व महापौर हेमलता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र प्रसाद अण्थ्वाल, सिंधु कोठारी, मयंक प्रकाश कोठारी, विपिन जदली, सुनीता नैथानी, सुमन कोटनाला, महेंद्रपाल सिंह रावत, रंजना रावत सहित कई अन्य मौजूद रहे।