माधो सिंह भंडारी पर आधारित नृत्य नाटिका को देख दर्शक हुए भावुक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर के मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी सांस्कृतिक स्मृति मेले के अंतिम दिन माधो सिंह भंडारी के शौर्य, पराक्रम और बलिदान से जुड़ी घटनाओं पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका के माध्यम से करीब 400 वर्ष जब कोई इंजीनियरिंग तकनीकी और संसाधन नहीं थे ऐसे समय में माधो सिंह भंडारी द्वारा मलेथा की भूमि को हराभरा करने के लिए खोदी गई सुरंग के माध्यम से प्रेरणा दी गई। साथ ही माधो सिंह भंडारी की ओर से किए गए बलिदान पर आधारित प्रसंग को नृत्य नाटिका के माध्यम से देखकर दर्शकों की आंखे नम हो गई। इस मौके पर फोक संगम कला मंच श्रीनगर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गई। मेले के समापन पर कीर्तन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सूर्य देवी कीर्तन मंडली मलेथा, द्वितीय स्थान पर रही राधेश्याम कीर्तन मंडली बिलकेदार व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर वीर शिरोमणि कीर्तन मंडली मलेथा को सम्मानित किया गया। जबकि झांकी और मार्चपास्ट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलेथा, जूनियर वर्ग में जीआईसी मलेथा तथा सीनियर वर्ग में जीआईसी कीर्तिनगर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा. केके गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि के रूप में नरेंद्र कुंवर, सचिदानंद सेमवाल, अरविंद रावत, प्रधान अंकित कुमार, सुरजीत राणा व समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बलूनी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *