भू कानून पर आधारित फिल्म के लिए हुआ ऑडिशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत पौड़ी रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड के भू-कानून पर आधारित गढ़वाली फिल्म भूमि का ऑडिशन हुआ । जिसमें सतपुली, चौबट्टाखाल, पोखड़ा जयहरीखाल, कल्जीखाल, कोटद्वार आदि क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । ऑडिशन में फिल्म की कहानी को देखकर प्रतिभागियों में फिल्म में शामिल होने का खासा उत्साह दिखा ।
शुक्रवार सुबह फिल्म के ऑडिशन शुरू हो गया था, जो दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। ऑडिशन को लेकर युवक-युवतियों में काफी उत्साह बना हुआ था। इस दौरान फिल्म के लेखक व निर्देशक किशना बगोट ने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन मात्र नहीं है, यह फिल्म एक संदेश है। अखिर जनता की आवाज के बाद भी प्रदेश में भू-कानून लागू नहीं हो पा रहा है। नतीजा अन्य प्रदेशों से आने वाले भू-माफिया पहाड़ पर अपना कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा की यह उत्तराखंड की पहली फिल्म होगी जो करीब तीन करोड़ के बजट को लेकर बनाई जायेगी। इस मौके पर दीपक देव सागर, शोभा बगोट, मेहरबान सिंह मियां, राकेश खंतवाल, संतु दास, डबल सिंह मियां, अनीता रावत, प्रिंस गुसाईं आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *