अटो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Spread the love

ाषिकेश। देवभूमिाषिकेश अटो रिक्शा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को शपथ ली। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि अटो मालिक और चालकों के हित में कार्य करेंगे। गुरुवार को नगर निगमाषिकेश के स्वर्णजयंती सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने अटो एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेचन गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज जाटव, सचिवाषि यादव, कोषाध्यक्ष नवीन जैन और सह सचिव मुकेश कुमार को शपथ दिलायी। साथ ही अतिरिक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में किशनपाल, कार्यालय अध्यक्ष कमल ममगाईं, सदस्य विनोद वर्मा, सुनील जाटव, बाबूराम जाटव, मोहित सैनी, उपेंद्र रमोला, अमित, प्रदीप कुमार राजभर, भारत भारद्वाज, रिंकू जाटव ने भी शपथ ली। मुख्य अतिथि जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि भारत में इस बार जी-20 देशों का सम्मेलन हो रहा है। इसमें देवभूमि उत्तराखंड सेाषिकेश शहर को चुना गया है। बहुत से देशों के प्रतिनिधिाषिकेश आएंगे इसके लिए परिवहन व्यवस्था बहुत मजबूत होनी चाहिए। अटो रिक्शााषिकेश के परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है। मौके पर एसोसिएशन संरक्षक आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर राय रावत, मदन मोहन शर्मा, मनीष डिमरी, जतिन जाटव, विपिन शर्मा, सुधीर पंडित, पवन शर्मा, राजेंद्र पाल, राजीव कालरा, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *