शांतिपुरी में लावारिश पशु से टकराकर ऑटो मैकेनिक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार रात नगला बाईपास के समीप शांतिपुरी निवासी एक युवक की लावारिस पशु से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रविवार रात करीब 8:30 बजे शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर निवासी ऑटो मैकेनिक 40 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र डिगर सिंह कोरंगा बाइक से अपनी लालकुआं स्थित दुकान से वापस घर आ रहा था। रास्ते में सीमैप व नगला बाईपास के मध्य सामने से बड़े वाहन की लाइट आंखों पर पड़ने के कारण उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े लावारिस पशु से टकरा गई। इससे वह गिर गया और उसकी बाइक सड़क किनारे नाली में छिटक गई। तभी पीछे से आ रहा एक अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *