महंगा हुआ अटो-रिक्शा का सफर, चस्पा की जा रही किराया सूची

Spread the love

देहरादून। अटो-रिक्शा में भी सफर महंगा हो गया है। अटो-रिक्शा संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। पहले दो किलोमीटर का किराया 50 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया है। इसके बाद प्रति किमी किराया भी 15 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दिया है। नये किराया की सूची सभी अटो-रिक्शा में चस्पा की जा रही है। शहर में 2394 अटो-रिक्शा चलते हैं। सभी शहर से 25 किमी की परिधि में चलते हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने एक महीने पहले यात्री वाहनों के किराया में बढ़ोत्तरी की। लेकिन अटो-रिक्शा संचालकों ने अभी तक किराया नहीं बढ़ाया था। अब यूनियन ने सभी संचालकों को प्राधिकरण की ओर से तय किराया के अनुसार किराया बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। किराया सूची अटो-रिक्शा पर चस्पा की जा रही है।
कहां कितना हो गया किराया
नये किराया के तहत घंटाघर से आईएसबीटी का किराया 150, सहस्रधारा का 276, प्रेमनगर का 186, डोईवाला का 384 रुपये हो गया है। यह किराया दून अटो-रिक्शा यूनियन ने एसटीए की ओर से तय किराया के अनुसार बनाया है। इसमें पहले दो किमी का 60 और इसके बाद प्रति किमी 18 रुपये है। रात दस से सुबह पांच बजे तक 50 फीसदी अतिरिक्त किराया लिया जाएगा।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने यात्री वाहनों का किराया तय कर रखा है। यदि तय किराया से अधिक वसूलने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान के साथ परमिट के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। -सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून।

यूनियन से जुड़े सभी अटो-रिक्शा संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। सभी संचालकों को नये किराया की सूची अटो-रिक्शा पर चस्पा करने को कहा गया है। किराया सूची अटो-रिक्शा पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। -पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष, दून अटो-रिक्शा यूनियन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *