अभाविप ने फूंका कुलपति का पुतला

Spread the love

-पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने बढ़ती छात्रसंख्या को देखते हुए विवि प्रशासन से स्नातक प्रथम वर्ष में 30 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। साथ ही शुल्क वृद्घि वापस लेने की विवि प्रशासन से मांग की।
बुधवार को अभाविप नगर मंत्री अशोक चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह महर महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा महाविद्यालय में सीमित सीटें होने से प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कहा प्रवेश के लिए सीटों की अपेक्षा छात्र-छात्राओं की संख्या कहीं अधिक है। अगर सीटें नहीं बढ़ी तो कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित हो जाएंगे। यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। इस दौरान उन्होंने शुल्क वृद्घि पर भी सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से पिछले सत्र के समान ही शुल्क निर्धारित करने और शुल्क जमा कर चुके छात्र-छात्राओं को धनराशि वापस लौटाने की मांग की है। कहा अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *