अवतार बने सेवा भारती बड़कोट के नगर अध्यक्ष

Spread the love

उत्तरकाशी। नगर पालिका के सरस्वती शिशु मंदिर बड़कोट में जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में सेवा भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गई। जिसमें अवतार सिंह रावत को बड़कोट नगर और यमुनोत्री खंड के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। बैठक में सेवा भारती द्वारा किए गए पिछले सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और नगर व खंडों की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस दौरान सरिता मिश्रवाण को मंडल की नगर मंत्री, कमला जुडियाल को संघ रक्षिका का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य लोकेश बडोनी सह विभाग मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती शोषित, वंचित, अपेक्षित लोगों के बीच में कार्य करती है। नर सेवा नारायण सेवा और समरसता का भाव जगाना ही सेवा भारती का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री आलोक बिजल्वाण ने किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मातृ मंडल अध्यक्षा मीना सेमवाल, रेखा रावत, ललिता राणा, रामस्वरूप सेमवाल आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *