अविरल पंत बने एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एनएसयूआई की ओर से कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अविरल पंत को कोटद्वार नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अविरल पंत का स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। अविरल पंत ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदार सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, पार्षद नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, सौरभ पांडे, जावेद अहमद, दिनेश कुमार, विनोद डबराल, दिलबर प्रताप सिंह, प्रकाश नेगी, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *