उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एवीएन ने जीते आठ स्वर्ण सहित 20 पदक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर के एवीएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) की ओर से योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक अपने नाम किये। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने बताया कि टीएफआई कि ओर से योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार में एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट करते हुए देवांश काला, शौर्य कुमार, परिणीति मौर्य, अभिनव सिंह, माही रावत, समिक्षा कोटनाला, वंश रावत और नक्ष गुसाईं ने स्वर्ण, यश रावत, रुद्र कोटनाला, हिमानी बिष्ट, मनन गौर एवं अन्विक्षा कोटनाला ने रजत और प्रियांशु लखेड़ा, अंशिका राणा, एंजेल, शौर्य बूड़ाकोटी, निखिल रावत, संस्कृति, पिहू सिन्हा एवं अंशिका रावत ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा ने छात्रों की इस सफलता का श्रेय कोच मुकेश सिंह और संदीप सैनी को दिया जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *