ग्रामीण महिलाओं को दी अपराधों से बचाव की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों को बढ़ते अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत श्रीनगर के ग्राम फरासू में पुलिस ने महिलाओं व बच्चों को मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नंबर डायल 112 के संबंध में जानकारी दी।
बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने महिलाओं व बच्चों से कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करे या छेड़छाड़ करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से साइबर ठगों से बचा जा सकता है। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा बनाए गए गौरा शक्ति ऐप, पब्लिक आई ऐप और ट्रैफिक आई ऐप के बारें में भी जानकारी दी। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी देने का आह्वान किया। इसके अलावा महिलाओं व बच्चों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। पुलिस ने महिलाओं को कोरोना के प्रति जागरूक रहने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *