राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह का निधन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का आज सुबह निधन हो गया। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुंबई से उत्तराखंड लौटे और आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। सौम्य, सरल व इमानदार छवि के श्री राणा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। देहरादून के जौलीग्रांट में स्थित हिमालयन अस्पताल में आज तड़के उनका निधन हो गया। वह कोरोना के साथ ही हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।
निधन पर जताया शोक: मुक्तिधाम समाज सेवा समिति, साहित्यांचल, वरिष्ठ नागरिक संगठन, गढ़वाल सभा, व्यापार मंडल व गढ़वाल सर्वोदय मंडल की संयुक्त वर्चुअल बैठक में पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेमलाल भट्ट के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में डॉ.भट्ट को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ.भट्ट ने अपने सेवाकाल में जहां कोटद्वार महाविद्यालय के विकास को कई कार्य किए। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उनके साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी याद किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चंद्र कुकरेती, श्रीकृष्ण ङ्क्षसघानिया, दीनानाथ भाटिया, लाजपतराय भाटिया सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *