अवधेष अध्यक्ष और कमलेश बने व्यापार संघ के उपसचिव

Spread the love

पिथौरागढ़। गणाई में व्यापार संघ के चुनाव हुए, जिसमें अवधेष अध्यक्ष तो कमलेश उपसचिव चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मंगलवार को गणाई में व्यापार संघ की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। व्यापारियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। अवधेष सिंह पथनी अध्यक्ष चुने गए। हेमंत उपाध्याय को उपाध्यक्ष, राकेश पांडे को कोषाध्यक्ष, नीरज सूंठा को महामंत्री, कमलेश बोरा को उपसचिव चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय को व्यापार संघ का मुख्य संरक्षक, कुंदर मेहता, गोविंद पंत, जीतेंद्र बोरा को संरक्षक चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार गणाई चन्द्र सिंह हरकोटिया रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए व्यापारी हित में काम करने का संकल्प लिया। कहा व्यापारियों की समस्याओं को हर मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर रावल, महामंत्री जनक जोशी, जिला प्रभारी शमशेर महर, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *