अव्वल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से पोखड़ा विकास खंड क्षेत्र के मैधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।
मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी व महासचिव जनार्दन प्रसाद ध्यानी ने बताया कि सभी मैधावी छात्र-छात्राओं ने वर्ष -2021 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। मंच के सम्मान समारोह से छात्रों का हौशला बढ़ेगा। सम्मानित होने वाले छात्रों में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडरी की छात्रा शिवानी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दांथा की छात्रा करिश्मा, राजकीय इंटर कॉलेज दमदेवल के छात्रा राहुल सिंह गुसाईं, जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल की छात्रा रश्मि, हंस राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा के छात्र नितिन नेगी, अटल राजकीय इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल दीक्षा सुंदरियाल, इंटर कॉलेज कुटियालखा की छात्रा खुशी धस्माना, इंटर कॉलेज कुटियाखाल की छात्रा कशिश, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालीघार की छात्रा नीतू, राजकीय इंटर कॉलेज किमगड्डी के छात्र साहिल, पब्लिक इंटर कॉलेज लियाखाल का छात्र अहस्कर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *