विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मानित

Spread the love

बागेश्वर। राइंका मैगड़ीस्टेट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा, पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी और एसएमसी अध्यक्ष धन सिंह ने इन्हें सम्मानित किया। विद्यालय में इस शैक्षिक सत्र में जनपदीय योगा प्रतियोगिता में में विनोद नेगी, हर्ष वर्धन गोस्वामी, करन सिंह, प्रियंका रावत, शिवानी बिष्ट, पूजा और खुसबू बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विवेक कुमार, गीता, मेघा, प्रकाश, गौरव, प्रिया, रश्मि, प्रिया थायत, नीलम, कविता, नेहा, वर्षा, दिया, करीना ने जनपद स्तर पर सीमान्त पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लिया। प्रिया जोशी ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपदीय विज्ञान महोत्सव में ललिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गीतांजलि ने जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी होनहारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेत्र सिंह, पुनीत प्रकाश, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह, अजय कुमार, गोपाल सिंह, संजय सिंह, गीता रावत, सुनीता बिष्ट, पार्वती भट्ट पीटीए सदस्य और एसएमसी सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन अजय कुमार और ड़ दीपक चंद्र कोहली ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *