विद्यालय के अव्वल छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर पंचायत सतपुली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिक परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय की ओर से स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक गिरीश खुगशाल ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से छात्रों ने परिक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त किए है। उन्होंने छात्रों से अपना लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत उनके पाने में जुटने का आह्वान किया। कहा कि मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं ने एक दिन बेहतर मुकाम हासिल होता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल, सुनीता लखेड़ा, सुतोषी, कल्पना, कुलदीप अदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *