प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्तु विज्ञान विभाग परिषद की ओर से वाद-विवाद, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और विभागीय परिषद के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ ही विभागीय गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। विभागीय परिषद की ओर से सत्र 2021-22 में वाद-विवाद, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राहुल रावत प्रथम, राहुल द्वितीय और सौम्या तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में गुंजन ने पहला, जैनब ने दूसरा और रिया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *