उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

-डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मोटाढ़ाक में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
भाबर : डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मोटाढ़ाक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। महिलाएं संविधान में दी गईं व्यवस्थाओं के अनुरूप अपने आप को सशक्त बना सकती हैं। कहा कि अपने दृढ संकल्प के बलबूते ही भारत में कई महिलाओं ने ऊंचे-ऊंचे पदों पर अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट, सुषमा जखमोला, कृष्णा बहुगुणा, ग्राम प्रधान सागर बडोला, अर्जुन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *