चमोली : माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार की अध्यक्षता में 18 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को प्रात: 10:00 बजे डाक बंगला, रामलीला मैदान, ग्वालदम (थराली) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आम जनमानस को विधिक जानकारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे, जो नागरिकों को विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। (एजेंसी)