बंदीगृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के बंदीगृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सचिव व सीनियर सिविल जज विभा यादव के नेतृत्व में बंदीगृह पहुंची टीम ने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि अगर किसी के पास पैरवी करने को अधिवक्ता नहीं है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना प्रत्र दे सकते हैं। सचिव व सीनियर सिविल जज ने कहा कि टीम लगातार लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। रैली, नुक्कड़ नाटक के साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *