नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

 

हल्द्वानी। नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति ने सोमवार को क्षेत्र में नशे पर रोक लगाने को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने टेढ़ा रोड आस्थान मल के समक्ष अभियान चलाकर लोगों को बताया कि अपराधों, बढ़ती दुर्घटनाओं के पीटे नशा प्रमुख कारण है। नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति के संयोजक प्रभात ध्यानी ने बताया कि सोमवार को 230 लोगों ने अभियान के तहत हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर मनमोहन अग्रवाल, नवीन नैनवाल, सुनील, ललिता रावत, कौशल्या, सभासद विमला आर्य, लालमणि, एसआर टम्टा, एडवोकेट विक्रम सिंह मवाड़ी, ईश्वरी दत्त लखचौरा, गणेश पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *