नई टिहरी : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एआरटीओ (प्रवर्तन) सतेंद्र राज के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों में रोड सेफ्टी कॉर्नर विकसित किए जा रहे है। प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच स्कूलों का चयन किया गया है। एआरटीओ सतेंद्र ने बताया कि आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून संभाग अनीता चमोला के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के लिए विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। बताया कि शासन की ओर से चयनित जिला मुख्यालय के जीजीआईसी बौराड़ी, जीआईसी छाम-कंडीसौड़, भिलंगना के जीआईसी केमर, जीआईसी चमियाला, प्रतापनगर जीआईसी ओखला कांडा में रोड सेफ्टी कॉर्नर विकसित जा रहे है। जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देना है। इसके तहत स्कूल में कॉर्नर का चयन कर कम से कम दो दीवारें जो आपस में कनेक्ट होती हैं, वहां पर डिजाइन किया जाएगा। दीवार पर पेंटिंग व फ्लैक्स के मामध्य से स्लोगन और अन्य जानकारी दी प्रदर्शित की जाएगी। बताया कि देश में सबसे ज्यादा मौतों के मामले में सड़क दुर्घटना प्रमुख कारक है। लिहाजा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की गहन जानकारी होनी जरूरी है। (एजेंसी)