बर्दाखान में चलाया जागरुकता अभियान

Spread the love

चम्पावत। प्रोजेक्ट सेव देवभूमि एवं जनपक्ष मानव कल्याण संस्था ने विकास खंड बाराकोट के बर्दाखान में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को मास्क, सेनेटाइज, ग्लब्ज, ऑक्सीमीटर आदि का वितरण किया। रविवार को संस्था की ओर से भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु में सेवारत डॉ. सजय उपाध्यक्ष की अगुवाई में ये अभियान चला। इस मौके पर बाराकोट के तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, जीआईसी बर्दाखान के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी, भवान राम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *