मासिक धर्म विषय पर खूंट इंटर कलेज में लगाया गया जागरूकता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। सोच संस्था द्वारा अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग ब्लक के खूंट ग्राम में स्थित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय इंटर कलेज खूंट में मासिक धर्म विषय पर जागरूकता और सैनिटरी पैड वितरण र्केप का आयोजन किया गया। इस र्केप में सोच संस्था के साथ अंतर्राष्ट्रीय संस्था कोचेज एक्रस कन्टिनेंट्स ने भी प्रतिभाग किया और बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से मासिक धर्म विषय के प्रति जागरूक करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और भविष्य में भी सोच संस्था के साथ संयुक्त रूप से खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्र छात्राओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को पीरियड्स विषय पर जागरूक करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सोच संस्था के सचिव मयंक पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोच संस्था के वलंटियर हिमांशी और प्रियंका ने पीसीओडी, पीसीओएस, सर्वाइकल र्केसर और सैनिटरी पैड्स के इस्तेमाल को लेकर छात्र छात्राओं और जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष आशीष ने अपने जीवन से जुड़ी जानकारियों को छात्रों के मध्य साझा किया और सामाजिक भ्रांतियों को लेकर छात्रों से वार्ता की। इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरविंद बिष्ट और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कोचेज एक्रस कन्टिनेंट्स संस्था की ओर से कंट्री हेड सरस्वती नेगी ने प्रतिभाग किया। सोच संस्था की ओर से प्रो़ नीरज तिवारी, मयंक पंत, आशीष पंत, राहुल जोशी, हिमांशी, प्रियंका, दीपाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *