जागरूकता अभियान सप्ताह का शुभारंभ

Spread the love

बागेश्वर। उच्च न्यायालय तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्घ जागरूकता अभियान सप्ताह प्रारंभ हो गया है। आम जनता, युवा, विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष अभियान है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय कांडा, राजूहा चंतोला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। लोगों से मादक पदार्थों के सेवन नहीं करने तथा नुकसान से अवत कराया गया। कहा कि देश में ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 तथा एनडीपीएस एक्ट जैसे कठोर कानून बनाए गए हैं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, साइबर अपराध, नागरिकों के मौलिक अधिकार, विभिन्न कानूनी विषयों पर भी जानकारी दी। यह भी बताया कि पीएलवी के माध्यम से भी पूरे जनपद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *