जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की भृगुखाल रेंज पौखाल में ग्रामीणों को वन्य जीवों से बचाव के गुर सिखाए गए।
आयोजित कार्यशाला में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यशाला में वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा के तरीके बताए। कहा कि अपने घर व गांव के आसपास झाड़ियां न उगने दें। समय-समय पर ग्रामीण एकजुट होकर झाड़ियों का कटान करते रहें। किसी भी तरह के जंगली जानवर के आबादी में पहुंचने की सूचना वन विभाग को दें। कार्यशाला में ग्रामीणों को वनों को आग से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। कहा कि वनों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। वनों को नुकसान पहुंचाने वालों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। कार्यशाला में जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। इस मौके पर सरपंच विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह नेगी, राजेश नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, अंकित नेगी, चांदनी पंवार, हेमंत सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *