वनों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वनों की सुरक्षा के लिए द हंस फाउंडेशन व वन विभाग ने आमजन से जागरूक रहने की अपील की है। कहा कि बिना वनों की सुरक्षा हम पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रख सकते।
शुक्रवार को देहरादून में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि द हंस फाउंडेशन व वन विभाग ने पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के पांच सौ गांव में वनाग्नि रोकथाम अभियान चलाया। फायर सीजन में तैयार टीमें लगातार जनता के बीच जाकर उन्हें वनों की सुरक्षा के लिए जागरूक कर रही थी। वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी सीमा सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कृष्ण त्रिवेदी ने हंस फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी। वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन उत्तराखंड निशांत वर्मा ने कहा कि वनों की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यशाला में मौजूद लोगों को वनों की सुरक्षा के उपाय भी बताएग गए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी वीके सिंह, सुभाष चंद्र वर्मा, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *