साइबर अपराध से बचाव को जागरूकता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। हमें अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करना होगा।
शुक्रवार को पुलिस की ओर से कौड़िया स्थित आर्मी कैंप में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के जवानों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी मनोज ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में लगातार बढ़ता साइबर अपराध एक चिंता का विषय है। पुलिस भी लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा कि जागरूकता से ही हम साइबर अपराध जैसी घटनाओं से बच सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को फोन पर अपने बैंक से सबंधित जानकारी न दें। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए हमें यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए। साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा जवानों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी काल, फिशंग लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग कर ठगी के बारे में बताया। कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके से ठगी का प्रयास करते हैं। ऐसे में हमारा जागरूक होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *